हरिद्वार: हरिद्वार बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी कार में निकला विशालकाय अजगर, चारधाम यात्रियों में हड़कंप
मंगलवार शाम हरिद्वार बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक विशालकाय अजगर मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कार कई दिनों से पार्किंग में खड़ी हुई थी और बुकिंग के बाद चारधाम यात्रा पर रवाना होने वाली थी, मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कार के बोनट से काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।