हरिद्वार: झुंड से बिछड़कर जगजीतपुर की गलियों में घुसा जंगली हाथी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के जगजीतपुर गांव की गलियों में एक जंगली हाथी झुंड से बिछड़कर घुस आया। हाथी आने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर हाथी की चहलकदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड आबादी में घुस रहा है। रात के वक्त भी करीब चार हाथी गांव में घुस आए जिनमें से एक हाथी बिछड़ गया और काफी देर तक गलियों में भटकता रहा।