हरिद्वार: चलती कार बनी आग का गोला, शांतिकुंज फ्लाईओवर की घटना, कोई हताहत नहीं
हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीयq राजमार्ग पर शांतिकुंज फ्लाईओवर पर मंगलवार रात चलती कर अचानक आग का गोला बन गई। इससे पहले कि कार सवार दो लोग कुछ समझ पाते, कार में आग लगने के चलते दोनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। काफी देर तक कार जलती रही, देर से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम हटाया।