सागर नगर: नगर निगम का साधारण सम्मेलन संपन्न, जलकर बढ़ाने पर पक्ष-विपक्ष ने जताई आपत्ति
नगर निगम के सभागार में निगम परिषद का साधारण सम्मेलन का आयोजन निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 1:00 से आयोजित किया गया जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता तिवारी निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत एमआई सी सदस्य पार्षद अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।सम्मेलन में सबसे पहले बजट पेश किया गया जिसको लेकर चर्चा हुई।