सागर नगर: मकरोनिया के पद्माकर नगर में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
मकरोनिया थाना क्षेत्र के पद्माकर नगर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय पति और बेटा खेत में फसल काटने गए थे। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।रेखा पति बसंत ठाकुर उम्र 40 साल निवासी ग्राम सहावन बंडा हाल निवास पद्माकर नगर ने घर में फंदा लगा लिया।