सागर नगर: भगवान झूलेलाल जयंती पर सिंधी कैंप से निकली विशाल वाहन रैली, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
भगवान झूलेलाल की जयंती के अवसर पर सिंधी समाज ने शनिवार सुबह 9:00 से वाहन रैली निकाली वाहन l रैली सिंधी कैंप से प्रारंभ हुई जो मोतीनगर चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए तीन बत्ती कटरा बाजार परकोटा, सिविल लाइन चौराहा से मकरोनिया चौराहा पहुंची जहां सिंधी व्यापारी संघ ने फूल बरसा कर वाहन रैली का भव्य स्वागत किया और सभी को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी।