सागर नगर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का संभागीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंत्री कैलाश विजय वर्गीय शुक्रवार शाम 7:30 बजे संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उनका स्वागत किया। संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भेंट कर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में जन जागरूक करने की बात कही।