किशनगंज: मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, शहर में पुलिस बल तैनात
किशनगंज में रविवार को 1 बजे SP सागर कुमार के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस क्रम में SDPO–1 के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।