फुलेरा मु. सांभर: सांभरलेक की शाकंभरी महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, 3000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने किया आवेदन
सांभरलेक कस्बे में स्थित राजकीय शाकंभरी महाविद्यालय में आज गुरुवार को युवाओं को रोजगार माहिया करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जयपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल रोजगार करियर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नवरेखा उप निदेशक कौशल रोजगार विभाग जयपुर और नगर पालिका अध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ ने फीता काटकर किया।