फुलेरा मु. सांभर: रेनवाल थाना इलाके के छोटा करणसर गांव में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके के छोटा करणसर गांव में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने सुबह करीब 7 बजे किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पंखे से नीचे उतारकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।