कोरांव: दो माह से टूटा पड़ा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ का सूचक बोर्ड, हाईस्कूल की टॉपर छात्रा अल्का सिंह के नाम पर बना है पथ
सिरसा कोरांव ड्रमंडगंज (एस एच 123) मार्ग पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ का सूचक बोर्ड पिछले दो माह से टूटा पड़ा है। यह पथ वर्ष 2019-20 की हाई स्कूल टॉपर छात्रा अल्का सिंह के घर तक संपर्क मार्ग प्रदान करता है। इसकी लंबाई लगभग 1600 मीटर है और इसमें 3*2 मीटर का बॉक्स कलपर्ट भी शामिल है। यह गौरव पथ पूरामुनई गांव की छात्रा अल्का सिंह के नाम पर बना है।