बक्सर: बक्सर कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की पिटाई, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, वीडियो वायरल
Buxar, Buxar | Sep 8, 2026 मध्य विद्यालय नथुनी अहीर के डेरा में छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक वीरेंद्र पाल की मंगलवार को बक्सर कोर्ट परिसर में पिटाई हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, तभी परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से निकाला।