पीपलदा: इटावा क्षेत्र में बारिश के चलते कई मकान गिरे खेतो में पानी भरा सोयाबीन व उड़द की फसलें गलने की कगार पर
Pipalda, Kota | Aug 14, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र लगातार हो रही भीषण बरसात से पूरे क्षेत्र में कई कच्चे मकान धराशायी हो गए वही खेतो में पानी भरने से किसानों की सोयाबीन व उड़द की फसल गलने की कगार पर है। इटावा क्षेत्र के केशवपुरा मदनपुरा में कच्चे मकान बरसात के चलते गिर गए। पीड़ित नंदकिशोर केवट व रमेश सुमन ने बताया कि बरसात के चलते उनके मकान गिर गए गनीमत यह रही कि कोई उसके नीचे नही दबा।