पीपलदा: इटावा में जमकर बरसे मेघ, कई कॉलोनियो में जल भराव, सड़के बनी दरिया प्रशासन अलर्ट
Pipalda, Kota | Aug 12, 2024 जिले के इटावा क़स्बे सहित क्षेत्र में बारिश का दौर लगातार बना हुआ है। हर तरफ पानी का जल जला ही दिखाई दे रहा है। जहा नदिया समुंद्र बन गई हे। खेत तालाब बन गए हे। सड़को व गलियों में पानी ने नालों का रूप ले लिया है। जिसके चलते कई कॉलोनियो में पानी भर गया।स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इटावा नगर में सोमवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी था।