पीपलदा: खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 2 फ़ीट पानी से कोटा श्योपुर मार्ग दूसरे दिन भी बन्द
Pipalda, Kota | Aug 12, 2024 जिले की खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 2 फ़ीट पानी की चादर चलने से सोमवार को यह मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध है।इस मार्ग पर जाने वाले सभी यात्री मांगरोल होकर जा रहे है। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश के चलते हाड़ौती अंचल की सभी नदियों में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। स्टेट हाइवे 70 पर पार्वती नदी व खातोली झरेर चंबल नदी की पुलिया पर पानी से यह मार्ग बंद है।