पीपलदा: इटावा राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, प्राचार्य को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Aug 13, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेता अनिल पंकज की अगुवाई में प्रदर्शन किया और प्राचार्य रामदेव मीणा को ज्ञापन दिया। छात्र नेता अनिल पंकज ने बताया कि महाविद्यालय में इतिहास व भूगोल विषय उपलब्ध नही है ऐसे में इटावा क्षेत्र के छात्रो को इन विषय की पढ़ाई करने कोटा जाना पड़ता है।