मोहनिया नगर स्थित सनबीम ब्लॉसम स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी सह अल्पाहार महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 26 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया,मुख्य अतिथि के रूप में बीके पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद कुमार उपस्थित रहे,इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।