बक्सर: शैक्षणिक समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने एमवी कॉलेज में प्राचार्य का पुतला फूंका
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 मंगलवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य का पुतला दहन किया.जिसकी अध्यक्षता अभिषेक गुप्ता और संचालन विवेक पांडेय ने किया.अभाविप बक्सर के जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट महाविद्यालय के लगभग 75 प्रतिशत बच्चों का पेंडिंग है.