🔳विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में सहभागिता के लिए स्वयंसेवकों को किया गया प्रेरित
🔳कटनी - रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत कटनी जिले में संचालित विभिन्न महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों के स्वयंसेवकों को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में सहभागिता के लिए प्रेरित करने हेतु जिले में व्यापक स्तर पर पोस्टर विमोचन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में पोस्टर विमोचन के साथ स्वयंसेवकों से संवाद कर उन्हें विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के अवसर की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा, डॉ सुनील कुमार बाजपेई, प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बडखेड़कर, प्राचार्य जय चड्ढा, जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, आलोक कुमार मिश्रा, शिल्पी कुमारी सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्री अब्दुल बारी, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, श्रीमती रिचा दुबे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से जुड़े राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने तथा अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026