आबू रोड: आबूरोड तलवार नाका मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पैदल राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की हुई मौत
आबूरोड शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के तलवार नाका स्कूल के सामने हुआ, जहां अपने ससुराल जा रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।