लालगंज: लालगंज में सपा के तत्वाधान में मासिक बैठक का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
आजमगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए राजनरायन यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर फेल है । आज विकास की बात न होकर केवल अनावश्यक मुद्दो को हवा दी जा रही है । गांवो में बिजली की आपूर्ति नही हो पा रही ।