गढ़ाकोटा: गढ़ाकोटा पुलिस को बड़ी सफलता, 48 घंटे में डकैती का पर्दाफाश, स्कार्पियो सवार 5 लुटेरे गिरफ्तार
सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर डकैती की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो कार, लूटे गए कैमरे, मोबाइल और नकदी बरामद की है। बीती 10 अप्रैल को संजरा निवासी फरियादी सोनू लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई