प्रतापपुर: रेवटी में पीएम सड़क योजना की बदहाली, बारिश के कारण आवागमन हुआ मुश्किल
प्रतापपुर क्षेत्र के रेवटी में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। तस्वीर में सड़क की जर्जर स्थिति साफ दिखाई दे रही है।