फरसगांव: कलेक्टर ने चिंगनार में स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिंगनार में स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्री मेट्रिक बालक छात्रावास में बच्चों से संवाद कर आवासीय, भोजन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछा, जहां बच्चों ने सब्जी नहीं मिलने की बात कही।