प्रयागराज: लूट के मामले में वांछित अभियुक्त को दारागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹6250 किए बरामद
थाना दारागंज पुलिस टीम ने लूट के मामले में वांछित अभियुक्त को परेड ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से छीनी गई चैन के विक्रय से प्राप्त ₹6250 की नकदी बरामद की गई है। अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा लहरपटेर हनुमान गंज थाना सराय इनायत का रहने वाला है।