प्रयागराज: सिविल लाइंस सहित शहर भर में 10 हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई गई। लोगों को आगामी 25 मई को बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान करीब 10 हज़ार छात्र-छात्राएं व लगभग 3 हजार वालंटियर शामिल रहे।