प्रयागराज: पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कीडगंज से पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
थाना कीडगंज पुलिस टीम ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विजय ठाकुर निवासी 87 बहेलिया बिगहा अंचल टिकरी जनपद गया बिहार का रहने वाला है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।