प्रयागराज: दारागंज में निषाद राज जयंती समारोह की आयोजन समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का किया गया अभिनंदन
दारागंज में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पूजा- अर्चना की है। इस दौरान बीते कल संपन्न हुए महाराजा निषादराज जयंती समारोह की आयोजन समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री नदी का अभिनंदन किया गया। जयंती के उपलक्ष में आयोजित शोभायात्रा में पात्र बने बच्चों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।