प्रयागराज: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
संगम नगरी प्रयागराज में फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावक एकता समिति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की।स्कूलों पर फीस वृद्धि के साथ ही विभिन्न स्कूल छात्रों को ड्रेस, कॉपी किताब आदि सामान बेचने का आरोप लगाया।