प्रयागराज: पूरामुफ्ती थाना के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
पूरामुफ्ती थाना के पास ट्रैक्टर की ऑटो में टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में बैठे 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है। बता दें, कौशांबी के संदीपन घाट क्षेत्र से ईंट लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया।