हरदोई: हरियावां के बाजार में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2025 हरियावां गांव निवासी जितेंद्र और प्रखर दोनों शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रखर ने गुस्से में आकर डंडे से जितेंद्र पर हमला कर दिया। और करीब 20 मिनट तक पीटता रहा। इस दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घायल जितेंद्र को परिजन अस्पताल ले गए जहां डक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।