हरदोई: नुमाइश चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा, अटल जी की मूर्ति का अनावरण प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने किया
Hardoi, Hardoi | Mar 20, 2025 शहर का नुमाइश चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। चौराहे पर लगाई गई अटल जी की मूर्ति का प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री नीतिन अग्रवाल, रजनी तिवारी,विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह,एमएलसी अशोक अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, पालिकाध्यक्ष मधुर,क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा आदि रहे।