लखीसराय: सदर प्रखंड क्षेत्र के खैरी गांव के किसानों ने डीएम से मिलकर मुआवजे की की मांग
लखीसराय। मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर खैरी मौजा के किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने शनिवार की पूर्वाह्न 11:30 पर डीएम शैलेंद्र कुमार से मिलकर उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा जमीन का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है।