ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के अम्बेडकर पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 18 निजी कंपनियों ने लगाए स्टॉल, 472 अभ्यर्थी चयनित
ऊँचाहार कस्बे के डॉ भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को जिला सेवायोजन विभाग द्वारा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक व खाध रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शिरकत की।रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, एलआईसी, अडानी सोलर एनर्जी, मारुती सुजुकी समेत 18 कम्पनियों ने स्टॉल लगाये,472 का चयनित हुए।