राजगढ़: कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देश पर नल-जल योजनाओं का प्रमाणीकरण और हस्तांतरण 30 सितंबर तक होगा पूरा
राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले में नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। आज गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार बताया गया कि अभियान के तहत आगामी 30 सितम्बर तक नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।