डौण्डीलोहारा: नगर पंचायत डौंडीलोहारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
नगर पंचायत डौंडीलोहारा में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।