बीसलपुर: बिलसंडा थाना क्षेत्र में दबंगों ने रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को पीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बिलसंडा में रेडीमेड कपड़ों का रेट कम न करने पर कपड़ा व्यापारी से मारपीट करने का कई लोगों पर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रहीं है