केशकाल: केशकाल के स्कूलों में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर
ओडिशा से आई राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शुक्रवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल और शासकीय हाई स्कूल खालेमुरवेंड में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। टीम ने आधुनिक बचाव उपकरणों का लाइव प्रदर्शन करते हुए भूकंप, बाढ़, आग और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षित बचाव के तरीके को बताये।