बांसगांव: रकहट पुल से किशोरी ने राप्ति नदी में लगाई छलांग, चप्पल उतारकर रेलिंग पर चढ़ी, बचाने की कोशिश नाकाम
गगहा क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक किशोरी ने रकहट पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय किशोरी ने पुल की रेलिंग के पास अपनी चप्पल उतारी। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी ने कुछ ही सेकंड में छलांग लगा दी। किशोरी की पहचान और उसके गांव की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।