बांसगांव: बेलीपार इलाके के कालबाग में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बेलीपार थाना क्षेत्र के कालबाग गांव में एक महिला का शव उसके घर में मिला है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय शीला के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय धर्मवीर की पत्नी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को स्थिति संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध माना है।