बांसगांव: बांसगांव इलाके के कटवर चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के सरबसी गांव की 50 वर्षीय खरपाती देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। खरपाती देवी किसी काम से कटवर चौराहे पर गई थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस और बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची।