अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी चालक मौके से फरार
मुरैना। अवैध रेत एवं पत्थर के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सबलगढ़ थाना पुलिस ने चंबल नदी की अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चोखपुरा के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें चंबल नदी की अवैध रेत भरी मिली। इसके बाद करीब 9 लाख रुपये कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने लाई गई।
मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 378/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं में प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगे की राजसात कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दी है।
#मुरैना #morena