मुरैना - दिमनी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम, नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत
मुरैना/दिमनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिमनी टोल प्लाजा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।