अल्बर्ट एक्का (जारी): सब-ए-बरात पर्व को लेकर गोविंदपुर नौजवान कमेटी की तैयारियाँ जोरों पर, कब्रिस्तान की साफ़-सफाई की गई
मुस्लिम धर्मालंबियों के पवित्र पर्व सब-ए-बरात को लेकर गोविंदपुर गांव में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में गोविंदपुर नौजवान कमेटी के सदस्यों के द्वारा कब्रिस्तान की साफ-सफाई की गई है। कमेटी के युवाओं ने मिलकर कब्रिस्तान परिसर में झाड़ू लगाया झाड़ियों और कचरा को हटाया और आसपास की झाड़ियों की कटाई की ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।