पूर्णिया में SI मद्य निषेध परीक्षा की तैयारी पूरी: 8 केंद्रों पर 3,625 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
**पूर्णिया:** बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली **अवर निरीक्षक (SI) मद्य निषेध** परीक्षा को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 जुलाई को जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,625 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच ही प्रवेश मिलेगा। एक बार परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को समय से पहले बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
Bihar, India | Jul 11, 2026