पुनपुन: पटना गया रेलखंड के पुनपुन रेलवे पुल पर ट्रैक पार करते समय एक युवक गिर गया, इलाज के दौरान मौत
Punpun, Patna | Apr 17, 2025 पटना गया रेलखंड के पुनपुन रेलवे पुलपर एक ट्रेन से झटका लगने के बाद एक युवक पुल से नीचे जा गिरा।जिसे आसपास के लोगों की मदद से पुनपुन स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बाद में मृतक की पहचान नौबतपुर के दरियापुर निवासी लाल बाबू के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे प्राथमिककी दर्ज किया है।