अशोक नगर: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को समय पर खाद देने के निर्देश
अशोकनगर मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा बुधवार दोपहर 3 बजे मंत्रालय भोपाल से वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर निर्देश दिए। वीडियों कान्फ्रेंस में मुख्य सचिव द्वारा किसानों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता के निर्देश दिए।