उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया डबल लॉक केंद्र बिछुआ एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण
==============================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में उप संचालक श्री मोरिस नाथ ने आज डबल लॉक केंद्र बिछुआ का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक को ई-विकास पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी किसानों को पात्रता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के उपरांत प्रगतिशील कृषक श्री रामचरण राउत के खेत का भी अवलोकन किया गया। किसान द्वारा प्राकृतिक खेती अपनाते हुए लौकी, करेला, ककड़ी, मिर्च, बेबी कॉर्न सहित विभिन्न फसलों की खेती की जा रही है। इस दौरान प्राकृतिक खेती के तहत अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों का भी निरीक्षण किया गया।