Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

ग्राम काराबोह, चौपन टेकड़ी और पथरिया में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1520 किलो महुआ लहान नष्ट ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आज वृत्त चाँदामेटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काराबोह, चौपन टेकड़ी तथा पथरिया में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी बल ने तीनों स्थानों पर दबिश दी। काराबोह ग्राम में नाले के किनारे छिपाकर रखे सात प्लास्टिक ड्रमों से 1200 किलो महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी बरामद कर आबकारी विभाग ने जब्त की। इसके बाद ग्राम चौपन टेकड़ी में दो मकानों से सात प्लास्टिक कुप्पियों में 140 किलो महुआ लहान तथा दो लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किए गए। वहीं पथरिया नाला किनारे नौ प्लास्टिक कुप्पियों में लगभग 180 किलो महुआ लहान बरामद कर सैंपल लेने के उपरांत नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान कुल छह प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग ने कुल 1520 किलो महुआ लहान नष्ट किया तथा 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त एवं नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार 200 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा आबकारी उप निरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक श्री ओम नारायण बाम्हने तथा आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, श्री रविशंकर कंगाली एवं श्री घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MORE NEWS

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया डबल लॉक केंद्र बिछुआ एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण
==============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में उप संचालक श्री मोरिस नाथ ने आज डबल लॉक केंद्र बिछुआ का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक को ई-विकास पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी किसानों को पात्रता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
      निरीक्षण के उपरांत प्रगतिशील कृषक श्री रामचरण राउत के खेत का भी अवलोकन किया गया। किसान द्वारा प्राकृतिक खेती अपनाते हुए लौकी, करेला, ककड़ी, मिर्च, बेबी कॉर्न सहित विभिन्न फसलों की खेती की जा रही है। इस दौरान प्राकृतिक खेती के तहत अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों का भी निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया डबल लॉक केंद्र बिछुआ एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण ============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में उप संचालक श्री मोरिस नाथ ने आज डबल लॉक केंद्र बिछुआ का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक को ई-विकास पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी किसानों को पात्रता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के उपरांत प्रगतिशील कृषक श्री रामचरण राउत के खेत का भी अवलोकन किया गया। किसान द्वारा प्राकृतिक खेती अपनाते हुए लौकी, करेला, ककड़ी, मिर्च, बेबी कॉर्न सहित विभिन्न फसलों की खेती की जा रही है। इस दौरान प्राकृतिक खेती के तहत अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों का भी निरीक्षण किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, 15 से 29 वर्ष के सभी युवाओं का पोर्टल पर पंजीयन कराने के निर्देश
==============================================================

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा मुकुंद गवली ने माय भारत की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं का माय भारत पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए।
       उन्होंने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई तथा अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि माय भारत के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
       ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों एवं व्यक्तिगत युवाओं के पंजीयन की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व),  तहसीलदारों एवं जनपद पंचायतों को सौंपी गई। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि माय भारत के वॉलंटियर्स के सहयोग से गांव-गांव में विशेष पंजीयन अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ा जाए। बैठक में सभी विभागों को माय भारत की गतिविधियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि अधिकाधिक युवा इस पहल से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा मुकुंद गवली, लेखा अधिकारी माय भारत छिंदवाड़ा श्री सी.आर.जंघेला  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, 15 से 29 वर्ष के सभी युवाओं का पोर्टल पर पंजीयन कराने के निर्देश ============================================================== भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा मुकुंद गवली ने माय भारत की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं का माय भारत पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। उन्होंने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई तथा अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि माय भारत के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों एवं व्यक्तिगत युवाओं के पंजीयन की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), तहसीलदारों एवं जनपद पंचायतों को सौंपी गई। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि माय भारत के वॉलंटियर्स के सहयोग से गांव-गांव में विशेष पंजीयन अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ा जाए। बैठक में सभी विभागों को माय भारत की गतिविधियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि अधिकाधिक युवा इस पहल से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा मुकुंद गवली, लेखा अधिकारी माय भारत छिंदवाड़ा श्री सी.आर.जंघेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु हर्रई में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतिभागियों को दिलाई गई नशा न करने की शपथ
==============================================================

जिले के विकासखंड हर्रई के सिविल अस्पताल हर्रई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त वॉलिंटियर्स एवं कार्यकर्ताओं के लिए सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया, जिसमें बीएमओ हर्रई ने प्रतिभागियों को सर्पदंश की रोकथाम, प्राथमिक उपचार तथा समय पर उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
       प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाना, सर्पदंश की घटनाओं में समय पर उचित उपचार सुनिश्चित करना तथा सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में कमी लाना रहा। इस दौरान सर्पदंश की पहचान, प्राथमिक उपचार, क्या करें और क्या न करें, तथा सर्पदंश पीड़ित को बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
       उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा विगत सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि जन अभियान परिषद के स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन को सर्पदंश से बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक कर सकें तथा सर्पदंश से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सके।
      कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड हर्रई के विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा, शासकीय महाविद्यालय हर्रई से सुश्री प्रिया छाबड़ा, परामर्शदाता श्री दीपक मिश्रा, श्री अखिलेश, श्री प्रकाश परतेती, श्रीमती स्वाति गुप्ता, नवांकुर संस्था नवलपुर से श्री सीताराम डेहरिया, नवांकुर संस्था स्वामी सलैया से श्री दशमान शाह बॉडीवा, श्री शिवकुमार उईके, नवांकुर संस्था पटनिया से श्री अनिल कुमार डेहरिया, प्रदीपन संस्था हर्रई से श्री मनोज इनवाती, श्री मनोज कुमार उईके, श्रीमती रेखा मरावी तथा सीएमसीएलसीडीपी के विद्यार्थी अंजलि अहके, शांति, अनीश कुमार उईके, दिलेभान शाह बॉडीवा, पूजा विश्वकर्मा, रेखन लाल उईके, पुष्पलता यादव, अमित उईके, अंजना, जंगलसी, श्याम कुमार, प्रकाश प्रधान, सीताराम, राजू यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु हर्रई में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतिभागियों को दिलाई गई नशा न करने की शपथ ============================================================== जिले के विकासखंड हर्रई के सिविल अस्पताल हर्रई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त वॉलिंटियर्स एवं कार्यकर्ताओं के लिए सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया, जिसमें बीएमओ हर्रई ने प्रतिभागियों को सर्पदंश की रोकथाम, प्राथमिक उपचार तथा समय पर उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाना, सर्पदंश की घटनाओं में समय पर उचित उपचार सुनिश्चित करना तथा सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में कमी लाना रहा। इस दौरान सर्पदंश की पहचान, प्राथमिक उपचार, क्या करें और क्या न करें, तथा सर्पदंश पीड़ित को बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा विगत सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि जन अभियान परिषद के स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन को सर्पदंश से बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक कर सकें तथा सर्पदंश से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड हर्रई के विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा, शासकीय महाविद्यालय हर्रई से सुश्री प्रिया छाबड़ा, परामर्शदाता श्री दीपक मिश्रा, श्री अखिलेश, श्री प्रकाश परतेती, श्रीमती स्वाति गुप्ता, नवांकुर संस्था नवलपुर से श्री सीताराम डेहरिया, नवांकुर संस्था स्वामी सलैया से श्री दशमान शाह बॉडीवा, श्री शिवकुमार उईके, नवांकुर संस्था पटनिया से श्री अनिल कुमार डेहरिया, प्रदीपन संस्था हर्रई से श्री मनोज इनवाती, श्री मनोज कुमार उईके, श्रीमती रेखा मरावी तथा सीएमसीएलसीडीपी के विद्यार्थी अंजलि अहके, शांति, अनीश कुमार उईके, दिलेभान शाह बॉडीवा, पूजा विश्वकर्मा, रेखन लाल उईके, पुष्पलता यादव, अमित उईके, अंजना, जंगलसी, श्याम कुमार, प्रकाश प्रधान, सीताराम, राजू यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026