भोरे: भोरे प्रखंड में खेग्रामस ने सरकार विरोधी नीतियां वापस लेने की मांग को लेकर दो दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल शुरू की
भोरे प्रखंड में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की राज्यव्यापी आह्वान पर अंचल कार्यालय पर 13 से 14 अगस्त को दो दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल गुरुवार की दोपहर 12 बजें से शुरू हुई। यह भूख हड़ताल गरीबों भूमिहीनों और खेत मजदूर के अधिकारों व मांगों को लेकर आयोजित किया गया। भूख हड़ताल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल, विश्वनाथ गुप्ता लाल बच्चन राम नदी ने किया।